Tuesday, 18 April 2023

जीवन के सुविचार

 हमेशा याद रखना....!! 


सफलता हासिल करना मतलब

किसी भी गलत मार्ग से जाकर

धन कमा लेना नहीं होता...!! 

एक अच्छा व्यक्ति बनने के लिए 

बहुत सारे धन की नहीं बल्कि 

अपने विचारों से अमीर होने की

हर इंसान को जरूरत होती है। 

मेहनत से कमाया हुआ 

धन हो चाहे नाम

सदियों तक लोगों को याद रहता है। 

जिस तरह कोई भी फसल 

उपजाऊ जमीन में ही उगती है

ठीक उसी तरह अच्छे विचार भी

अच्छे लोगों के मन में ही आ सकते हैं। 

अथांग सागर की गहराइयों में जैसे

जो भी डालो वह सहजता से समा जाता है 

ठीक उसी तरह ज्ञानी व्यक्तियों का स्वभाव भी

हर बात में सहज और सरल होना होता है

जिस तरह शीतलता के स्वभाव से चंद्र

और गर्मी के स्वभाव से सूर्य को जाना जाता है

ठीक उसी तरह किसी के मूल स्वभाव से ही 

उसके व्यक्तित्व को जाना जा सकता है। 


                              

पुनम सुलाने-सिंगल,महाराष्ट्र 




No comments:

Post a Comment