Sunday, 24 February 2019

   

सोचो ,....एक कचरे का डिब्बा लेकर 
कोई आदमी आपके पास से निकल रहा है....
जैसे ही उसने आपको .....
देखा उस्मे से कुछ कचरा आपके ऊपर फेक दिया तो आप क्या करोगे .....?


Sunday, 3 February 2019

थोडासा ही सही......

लाखो शिकायत करते है
   जमाने से हम कभी कोई
  कमी खुद में भी धूंड लिया करो.....

    हर दिन दुनिया बदलने का
   इंतजार करते है हम
   कभी कभी खुद को भी तो
   बदल लिया करो.....

    हर दिन हर जगह सौदे बाजी करते है
   कभी अपनों की नजरो मे
   तो कभी गैरो की नजरो से
   खुद की कीमत करते है
   कभी कभी खुद की कीमत खुद
  भी लगा लिया करो.......

  न जाने कितने अरमानोके बोझ
 लेकर हर दिन सफर करते है
 कभी कभी युही कुछ न पाने के खातिर
भी थोडासा ही सही घूम लिया करो......
                                                  पुनम

Thursday, 31 January 2019

यह भी एक सच है......

यह भी एक सच है....

न कभी हम पुरे होगे
न कभी तुम पुरे होंगे
इन्सान है हम किसी न किसी बात में
 जरूर अधुरे होंगे...

जब स्वीकार इस बात
 का हम कर लेंगे
तो हो सकता है किसी एक कमी को
हम कुछ हद तक पूरा कर रहे होंगे....

न की हो जीवन मे कोई गलती
इतने तो समजदार हम नही
ना आप रहे होंगे
पर सबक जो गलतीयो से
हमने लिया वही गलतिया करने से
अब हमें रोक रहे होंगे......

फिर भी हर दिन कुछ गुन्हा
हम भी कर रहे होंगे
कुछ गुन्हा भूल से ही सही
तुम भी कर रहे होंगे.......
जीवन के सप्तरंग हमारी हिंदी पहली किताब......